युवती का केमिकल से जला शव अयोध्या के डाक बंगले में कैसे शासन में हड़कंप
Girl’s body burnt with chemicals, how did it reach Dak Bungalow in Ayodhya? Stir in government. Vishva Bharti : Atul Tripathhi : UP : Ayodhya : अयोध्या में गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पुराने खंडहर में बदल गए डाक बंगले में गुरुवार को एक युवती का सड़ा गला शव मिला है।शव का आधे से ज्यादा भाग पूरी तरह से गल गया है।शव को केमिकल से गलाया गया प्रतीत होता है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।इसके पूर्व फॉरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल लेकर उसे सुरक्षित कर लिया है।
युवती का केमिकल से जला शव अयोध्या के डाक बंगले में कैसे शासन में हड़कंप
युवती का केमिकल से जला शव अयोध्या के डाक बंगले में कैसे शासन में हड़कंप। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने जानकारी दी कि पुलिस प्रत्येक पहलू की बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक टीम की जांच के उपरांत ही कोई सही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।इसी के बीच दोपहर बाद अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली इलाके में कनक पट्टी दशमढ़े की कमला देवी ने गोसाईगंज थाना जाकर यह बताया कि एक फोन आया था। उसने बताया कि,तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के निकट पड़ी हुई है।
महिला की बेटी पिछली 24 तारीख को घर से निकली थी।लेकिन उसके गुमशुदगी की कोई सूचना कहीं पर भी दर्ज नहीं कराई गई।पुलिस के घंटों छानबीन के उपरांत डाक बंगले के पुराने खंडहर में एक सड़ी हुई लाश बरामद की गई।शव का हाथ और पर ही बचा हुआ है।शेष पेट से सीने तक का भाग पूरी तरह से खत्म हो गया था।जिसमें कपड़ा भरा था।उसके सिर का भी पता नहीं था।ऐसे लग रहा था जैसे कि किसी ने उसे जलाया हो या फिर शव को गलाने के लिए किसी तरह के केमिकल का उपयोग किया हो।
पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए,मोर्चरी हाउस भेज दिया है।शव को देखकर लग रहा था कि, घटना कहीं और जगह हुई हो,और इसे यहां लाकर छोड़ दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि, महिला को जहां से फोन करके जानकारी दी गई है।उस व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। डीएनए रिपोर्ट में ही,इस बात का पता चल पाएगा कि,यह शव महिला की पुत्री का है, या किसी और का।
YOU MUST READ
1 नौ लोगों की जान ले चुका भेड़िया पिंजरे में कैद, इसे पकड़ने जिला प्रशासन ने रात दिन एक कर दिया।
2 स्पा सेंटर मैं चल रहा था सेक्स रैकेट,सात गिरफ्तार लोगों में तीन युवतियां।
4 वन्य जीव हिंसा प्रभावित,इन दो जिलों में अब, रात को बिजली कटौती नहीं होगी,-वन मंत्री की पहल।
5 अलग धर्म की युवती,दूसरे धर्म का लड़का, मंदिर में शादी रचाई,पुलिस से सुरक्षा मांगी।