पहले भाजपा नेता को लूटा फिर उसकी हत्या कर दी बीजेपी के हंगामा पर केस दर्ज

महोबा की पुलिस इस घटना में केस न दर्ज करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन जब भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोश देख पुलिस को झुकना पड़ा,फिर केस दर्ज हुआ। यहां भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष से पहले बदमाशों ने लूटपाट की। फिर उनको मरणासन्न करके छोड़ दिया था

0 122

पहले भाजपा नेता को लूटा फिर उसकी हत्या कर दी बीजेपी के हंगामा पर केस दर्ज

First looted BJP leader and then murdered him, case registered on BJP’s ruckus.Vishva Bharti : Dinesh Chandra Mishra : UP : Mahoba : यूपी में महोबा के भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष से बदमाशों ने लूटपाट की।फिर उनको मरणासन्न करके छोड़ दिया।भाजपा नेता से बदमाशों ने उनकी सोने की चेन, नकदी,अंगूठी, और मोबाइल गायब होने के बावजूद, महोबा की पुलिस रिपोर्ट न दर्ज करने की जिद पर अड़ी थी। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।उनका आक्रोश देखकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।भाजपा नेता युवा व्यापार मंडल के महामंत्री भी थे।व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर दिया।

पहले भाजपा नेता को लूटा फिर उसकी हत्या कर दी बीजेपी के हंगामा पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने लाइसेंसी रायफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचा 

पहले भाजपा नेता को लूटा फिर,महोबा के चरखारी में घुसियाना वार्ड के सचिन पाठक (25 वर्ष),सोमवार की रात को अपनी बाइक से अपने दोस्त को महोबा छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। लेकिन जब रात अधिक बीत गई। फिर भी वह घर नहीं लौटे,तो उनके परिजनों को चिंता होने लगी।उनके घर वालों ने उनको फोन भी मिलाया।लेकिन उनके दोनों मोबाइल बंद मिले।इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।

आपको बता दें कि,महोबा और चरखारी के बीच में करहरा कलां के निकट,सचिन परिजनों को सड़क किनारे बेहोश पड़े हुए मिले।उनकी बाइक उनके नजदीक ही पड़ी हुई थी।उनके परिजन और पुलिस उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई।

भाजपा नेता के पास से उनकी सोने की चेन,अंगूठी न देखकर,परिजनों को लूट और उनके कत्ल की आशंका हुई।लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इस पर भाजपा के लोग धरने पर बैठ गए। यहां तक कि विधायक ब्रिजभूषण राजपूत भी धरना स्थल पर पहुंच गए।

विधायक ने एएसपी से घटना के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद बड़े पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर,उनके भाई देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या का केस दर्ज कर लिया।एसपी प्लास बंसल ने बताया कि,मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमे लगा दी गई हैं। घटना का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने लाइसेंसी रायफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचा 

YOU MOST READ 

1  अभ्युदय पोर्टल पर अध्ययन सामग्री बढ़ने से यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को लाभ ही लाभ 

2  इधर बेटा विदेश गया उधर बहु देवर की बाहों में मिली ससुर ने जब यह देखा,फिर

3  श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले पर मुस्लिम पक्ष को लगा झटका नहीं मिला स्टे 

4  महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और लूट जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया 

5  डेटिंग एप पर दोस्ती फिर मिलने का बहाना युवती ने वकील को हनीट्रैप में फंसा चुराई कार 3 फंसे 

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More