मूर्ति विसर्जन पर एक की मृत्यु से पूरा अवध क्षेत्र झुलस जाता डीएम व एसपी ने ऐसा होने से रोक दिया

बहराइच के महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन पर एक की मृत्यु होने से दो समुदायों के बीच का गुस्सा पूरे अवध क्षेत्र को झुलसा देता।इसे डीएम और एसपी ने अपनी सूझबूझ से समय पर एक्शन लेकर रोक दिया।वैसे महराजगंज की गलियों में केवल वर्दीधारी दिख रहे हैं।यहां बैंक और दुकाने बंद हैं। आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वैसे प्रशासन ने अब यहां पूरी तरह से स्थिति पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

0 367

         अनिल बाजपेयी 

सीईओ फाउंडर एंड ग्रुप एडिटर 

मूर्ति विसर्जन पर एक की मृत्यु से पूरा अवध क्षेत्र झुलस जाता डीएम व एसपी ने ऐसा होने से रोक दिया

दूसरे समुदाय के एसआई ने मूर्ति विसर्जन में हुए पथराव के बाद प्रदर्शन कर रहे मां भक्तों के ऊपर लाठी चार्ज शुरू कर दिया

पत्थर बाजों की जगह विसर्जन में शामिल मां भक्तों पर पुलिस के लाठी चार्ज से माहौल बिगड़ा

पुलिस ने वीडियो जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए नाखून उजाड़ने और तलवार मारने की घटना को झूठा बताया 

The entire Awadh area would have been scorched due to the death of one person during idol immersion. DM and SP stopped this from happening.Vishva Bharti : Editor Pic : Up : Lucknow Desk : Bahraich : यूपी के बहराइच में हर्दी थाना में पड़ने वाले महाराजगंज में रविवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के समय एक की मृत्यु होने से दो समुदायों के बीच गुस्सा भड़क उठा था।यह संपूर्ण अवध क्षेत्र को झुलसा देता।इसके पहले डीएम और एसपी ने अपनी सूझ बूझ से समय पर कार्यवाही करके इसे होने से रोक दिया।बता दें कि यहां एक की मृत्यु होने से सांप्रदायिक सौहार्द पूरे अवध क्षेत्र में बिगड़ने लगा था। इसको समय रहते प्रशासन ने संभाल लिया। यहां घटना के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को हालत अब नियंत्रण में है। वैसे यहां अब भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में केवल अधिकारी और भारी पुलिस बल ही दिखाई पड़ रहे हैं।ऐसे मे कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। महाराजगंज की गलियों और आसपास के इलाकों में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।बैंक और सभी दुकानें बंद हैं। लेकिन स्थिति प्रशासन के नियंत्रण में है।

मूर्ति विसर्जन पर एक की मृत्यु से पूरा अवध क्षेत्र झुलस जाता डीएम व एसपी ने ऐसा होने से रोक दिया

यह भी पढ़ें : बहराइच : मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, युवक की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें कि महाराजगंज में रविवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के समय मस्जिद के सामने डीजे बजाने और नारा लगाने को लेकर हुए विवाद में रेहुआ मंसूर के राम गोपाल को कुछ युवक घर में खींच ले गए और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं कुछ लोगों को चोटें भी आयी थीं।इसी के बाद दो समुदायों के बीच भड़के गुस्से की चिंगारी पूरे अवध क्षेत्र में फैल रही थी।सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा था। गुस्साए हुए लोगों ने कई जगहों पर शोरूमों, दुकानों, वाहनों,और घरों में आग लगा दी थी।आज पांचवे दिन घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिकारियों और भारी पुलिस बल ही दिखाई पड़ रहे हैं। यहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।लेकिन स्थिति अब प्रशासन के नियंत्रण में है। डीएम और एसपी की सूझबूझ से समय पर एक्शन लेने के कारण संपूर्ण अवध क्षेत्र झुलसने से बच गया है।

आज गुरुवार को भी महाराजगंज कस्बे में घटना स्थल पर एएसपी और पीसीएस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ यहां बड़ी मुस्तैदी से तैनात दिखाई पड़े। यहां से गुजरने वाले सभी लोगों पर कड़ी निगरानी और पूछताछ की जा रही थी। यहां की सड़कों पर अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है।यहां के लोग अपने अपने घरों के बाहर भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।

महाराजगंज और आसपास के इलाकों की सड़कों पर एडीजी, डीआईजी,डीएम,और एसपी की गाड़ियां प्रभावित क्षेत्रों में गश्त करती रहीं।इस दौरान अधिकारी जगह-जगह पर मौजूद ड्यूटी कर रहे कर्मियों से स्थिति की जानकारी लेते रहे। वैसे अब यहां के हालात नियंत्रण में हैं।वहीं पूरी तरह से हालात के सामान्य होने में अभी कुछ समय और लग सकता है।

घटनास्थल से 10 किलोमीटर की एरिया में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर पुलिस तैनात

रामपुरवा चौकी से भगवानपुर चौराहा एवं महाराजगंज कस्बे तक आधा दर्जन से अधिक जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात दिखाई पड़ा।जबकि इन मार्गों पर पड़ने वाले गांवों में लोग सामान्य कामों को करते हुए भी दिखाई पड़े। लेकिन यहां के लोग माता के मूर्ति विसर्जन पर हुई घटना से आहत और परेशान दिखे। यह लोग इमरजेंसी काम से ही घर के बाहर निकल रहे हैं।जबकि इन जगहों के बीच पड़ने वाली सभी दुकानें इक्का दुक्का छोड़कर बंद दिखाई पड़ रही है।

घटना के आसपास के गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रमपुरवा,सदुआपुर,बेहड़ा इन संवेदनशील जगहों पर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया है। जिससे कि क्षेत्र का माहौल दोबारा ना खराब हो। यहां कई गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों को खोला गया। जिससे लोग आवश्यक सामग्रियों की खरीद फरोख्त कर सकें। लेकिन इन जगहों पर अन्य दिनों की तरह खरीदारी करते हुए लोग दिखाई नहीं पड़े।

पूरे अवध क्षेत्र के झुलसने की नौबत कैसे आई

बहराइच में महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में रविवार की शाम को डीजे की धुन पर गाना बजाने और नारा लगाने के विवाद में दो समुदायों के बीच हुए झगड़े में,एक समुदाय के कुछ युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।इसमें दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई। इसी के बाद पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।इसमें दूसरे समुदाय के कुछ लोग रामगोपाल मिश्रा 24 को अपने घर के भीतर खींच ले गए,और उन्हें गोली मार दी।इससे उनकी मृत्यु हो गई।

मूर्ति विसर्जन पर महाराजगंज कस्बे में हुई इस घटना के विरोध में, पुरे बहराइच के लोग सड़क पर आकर अपना गुस्सा दिखाने लगे। दो समुदायों के बीच लगी यह गुस्से की चिंगारी पूरे अवध क्षेत्र में फैलने लगी। लखीमपुर के सिसैया चौराहे पर भी इसका असर देखा गया।

श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर इन जगहों के लोग भी नाराज दिखे। मूर्ति विसर्जन कमेटी के सदस्यों ने बहराइच सीतापुर हाईवे पर,चहलारी घाट पुल के आसपास सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं बहराइच लखनऊ हाईवे मार्ग को भी जाम कर दिया गया।

ग्रामीणों की आंखों देखी : रविवार शाम को महसी तहसील में माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाया जा रहा था। इसी बीच महाराजगंज कस्बे में जब डीजे की धुन पर गाना बजने और नारा लगाते हुए मस्जिद के पास माता की प्रतिमा पहुंची,तो कस्बे के रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ लोग माता की प्रतिमा के निकट पहुंच गए,और माता का जयकारा लगाने वालों के साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया।

इस पर प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया,तो आसपास की छतों से पथराव होना शुरू हो गया।इसी के बाद माता की पूजा के समिति के सदस्यों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उसी समय वहां दूसरे समुदाय के हजारों लोगों का हुजूम माता की प्रतिमा के पास पहुंच गया।इन लोगों ने वहां माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया।इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

माता की पूजा समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि माता की प्रतिमा के विसर्जन के समय वहां एसओ मौके पर मौजूद नहीं थे। पथराव के बाद जब पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन किया तो दूसरे समुदाय के एसआई के नेतृत्व में पुलिस ने विसर्जन करने आए हुए लोगों पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया।जबकि पथराव कर रहे लोगों पर कुछ नहीं किया।इसी से वहां भगदड़ मच गई,और तभी दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा 24 वर्ष को उठा ले गए।इसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

डीएम और एसपी बहराइच ने गंभीर हो रही स्थिति पर कैसे पाया नियंत्रण

महराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन के समय दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा रामगोपाल मिश्रा 24 वर्ष को घर के अंदर खींच ले गए,और उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद लोगों मे भड़क उठे गुस्से को देखते हुए डीएम और एसपी बहराइच ने सबसे पहले सरकार के उच्च अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता की जानकारी दी।उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए भारी पुलिस फोर्स को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया।इसके बाद एडीजी अमिताभ एश और डीआईजी ने यहां आकर डीएम मोनिका रानी और एसएसपी वृंदा शुक्ला के साथ स्वयं मोर्चा संभाल लिया।इसी के परिणाम स्वरूप घटना से प्रभावित इलाकों में शांति बनी हुई है। और पूरे अवध क्षेत्र में माहौल खराब होने से बच गया है।

यह भी पढ़ें : बहराइच : मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, युवक की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

YOU MOST READ 

1  बहू बोली वह अब भी वनवास में दशहरे पर फूँक दिए सास-ससुर,ननद,पति की गर्लफ्रेंड के पुतले

2  सीएम योगी,अस्पताल में भर्ती बीमार मां को देखने उत्तराखंड पहुंचे मां की हालत स्थिर

3  दलित युवक की थाने में हिरासत के दौरान मृत्यु पर चार दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज 

4  दोस्त ने बीवी के साथ अवैध संबंध बनाया बहुत समझाने पर भी नहीं माना युवक ने मार दी गोली

5  रील बनाने की शौक ने जेल पहुंचाया वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने धर दबोचा शौक का खुमार उतरा 

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More