पहली बार इस सीजन की भीषण गर्मी शुरू 45 के ऊपर पहुंचा पारा आज से भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
यूपी में गर्मी डराने लगी है 16 मई का दिन इस सीजन का सबसे गरम दिन बन गया है। पहली बार पारा 45 के ऊपर पहुंच गया है।यूपी के हर जिले में शुक्रवार से लू चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
पहली बार इस सीजन की भीषण गर्मी शुरू 45 के ऊपर पहुंचा पारा आज से भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
मौसम बिभाग ने कई जिलों मे रेड और येलो अलर्ट जारी किया
मौसम विशेषग्यो ने इस बार मानसून के समय से पहुँचने की उम्मीद जताई
“For the first time this season, severe heat has started, mercury reached above 45, severe heat from today, and warning of heat wave.Vishva Bharti : Ayush Pandey : Lucknow : प्रदेश में गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहली बार इस सीजन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।कानपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है।यहां पारा 45.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है।बुधवार को यहां गर्मी में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ के तापमान में भी 1.2 डिग्री का उछाल आया है और दिन का तापमान जो पहले 41.2 डिग्री था वह अब 42.4 डिग्री जा पहुंचा है।
पहली बार इस सीजन की भीषण गर्मी शुरू 45 के ऊपर पहुंचा पारा आज से भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
पहली बार इस सीजन की भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा दर्ज हुआ है। शुक्रवार से लू चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। आने वाले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग जता चुका है।इसके साथ ही अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि की संभावना भी जताई है।और 21 मई तक लू चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ मे, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक,अतुल कुमार सिंह ने बताया कि,पछुआ हवा चलने,और पुरवाई थमने के कारण,आकाश साफ रहेगा।इस वजह से,तीखी धूप पड़ेगी,और इसका असर,अब दिखाई पड़ने लगा है।
दिन में तो भीषण गर्मी पड़ ही रही है, लेकिन रात में भी, गर्मी परेशान करना,शुरू कर चुकी है। प्रदेश में इस समय,रात का पारा,28 डिग्री सेल्सियस तक,जा पहुंचा है। रात में झांसी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक,28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मेरठ में,रात का पारा,20.8 डिग्री सबसे कम,दर्ज हुआ है।वही प्रदेश के अन्य जिलों में,रात का पारा,24 से 27 डिग्री के बीच रहा है।
प्रदेश में गर्मी जहां आग उगल रही है,सर्वाधिक तापमान वाले शहर।
कानपुर (एयर फोर्स) का पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस, झांसी 44.5 डिग्री सेल्सियस, आगरा 44.2 डिग्री सेल्सियस,प्रयागराज 43.5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 43.4 डिग्री सेल्सियस,हमीरपुर 43.02 डिग्री सेल्सियस, इटावा 43.00 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज 42.8 डिग्री सेल्सियस,फतेहपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस,सुल्तानपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस, उरई 42.2 डिग्री सेल्सियस,अलीगढ़ 40.8 डिग्री सेल्सियस पारा,मौसम विभाग ने दर्ज किया है।
मौसम विभाग ने,अगले दो दिनों तक,इन क्षेत्रों में लू चलने का,येलो अलर्ट जारी किया है।
चित्रकूट,कौशांबी,बांदा, प्रयागराज,प्रतापगढ़, फतेहपुर,कानपुर नगर,कानपुर देहात,आगरा, मथुरा,मैनपुरी,फिरोजाबाद, औरैया, इटावा, हमीरपुर,जालौन,ललितपुर,महोबा, झांसी,और इसके आसपास के क्षेत्र,येलो अलर्ट जोन में शामिल हैं।
मौसम के विशेषज्ञों ने बताया है कि, इस बार मानसून,समय से पहुंच जाएगा।दक्षिण पश्चिम मानसून 19 मई को,अपनी सामान्य तिथि पर, दक्षिणी अंडमान सागर में,और 31 मई को, सामान्य तिथि एक जून से 1 दिन पहले केरल में, प्रवेश कर जाने की संभावना है। इसके बाद मानसून की यह दोनों शाखाएं,जैसे-जैसे सक्रिय होंगी,उसी के आधार पर,शेष भारत में मानसून के आगे बढ़ने का निर्धारण होगा।
मानसून की,बंगाल की खाड़ी की शाखा का, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग,गोरखपुर से प्रवेश करने की,सामान्य तिथि 18 जून है। वहीं राजधानी लखनऊ मे,मानसून के पहुंचने की, सामान्य तिथि 23 जून है। जबकि संपूर्ण प्रदेश को,मानसून के आच्छादित करने की सामान्य तिथि,27 जून मानी जाती है।मौसम विशेषज्ञ, एचआर रंजन के अनुसार,मानसून के आने की तिथि,तीन दिन पहले,या तीन दिन बाद में,हो सकती है।
YOU MUST READ
1. “जीवन के अंतिम क्षणों में,कैंसर पीडित महिला को, उसकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए,कराया मतदान।
2. “ससुराल में दामाद का हुआ अपमान,घर आकर स्वयं को मारी गोली,पत्नी को लाने गया था युवक।
3. “पुलिस ने बंगाल के राज्यपाल बोस पर,नर्तकी के लगाए यौन उत्पीड़न की जांच रिपोर्ट, सरकार को सौंपी।
5. “श्रद्धालु निराश लौट रहे,बाबा विश्वनाथ की मंगला और सप्तऋषि,आरती बुकिंग,15 दिन के लिए फुल।