आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत पत्नी बेटे से विवाद का मामला सामने आया

पंजाब के लुधियाना मे आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है।वहीं पत्नी और बेटे से विवाद का मामला भी सामने आया है।इस घटना से राजनीतिक हलके में भूचाल आ गया है। आप कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैं।बता दें कि गुरप्रीत गोगी लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

0 107

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत पत्नी बेटे से विवाद का मामला सामने आया

AAP MLA Gurpreet Gogi died due to bullet injury, case of dispute with wife and son came to light.Vishva Bharti : Editor Pic : Vijay Kumar Patel : New Delhi Desk : Punzab : Ludhiana : पंजाब के लुधियाना पश्चिम से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। वहीं इस घटना के पहले पत्नी और बेटे से विवाद होने का मामला भी सामने आ चुका है। इस घटना से राजनीतिक हलके में भूचाल आ गया है।आप कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता देर रात अस्पताल पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत पत्नी बेटे से विवाद का मामला सामने आया

यह भी पढ़ें : दो लाख यूपीआई से भेजो नहीं तो कैंपस को बम से उड़ा देंगे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली धमकी 

गुरप्रीत गोगी का राजनीतिक कैरियर जानें 

गुरप्रीत गोगी 26 सितंबर 1967 को पैदा हुए थे। उन्होंने लुधियाना पश्चिम क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको बड़ी जीत मिली थी। वह लुधियाना पश्चिम से विधायक चुने गए थे।2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी जीत मिली थी और आप ने पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली थी।गुरप्रीत गोगी को पार्टी में तेज तर्रार व वरिष्ठ नेता माना जाता है।

आपको बता दें कि 2022 में गुरप्रीत गोगी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के 23 साल कांग्रेस पार्टी की सक्रिय रूप से सेवा करके बिताया था।वह नगर निगम में तीन बार पार्षद भी बने थे। वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर सुखचैन बस्सी भी एक बार पार्षद चुनी जा चुकी हैं।

गुरप्रीत गोगी 2014 से 2019 तक कांग्रेस के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं।इसके अतिरिक्त उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर भी काम किया है।2019 के लोकसभा चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव जिताने में उनका बड़ा योगदान था।

गुरप्रीत गोगी ने आखिर इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया

बताते चलें कि उनके सिर में गोली लगी थी। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके ।

सूत्रों ने बताया कि जब वह रात में अपने कमरे में खाना खा रहे थे। उसी समय गोली चलने की आवाज सुनाई दी लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई है।अथवा उन्होंने आत्महत्या कर ली है।सूत्रों के अनुसार गुरप्रीत गोगी का उनकी पत्नी व उनके बेटे से विबाद का मामला सामने आया है।इसी के बाद उन्होंने इतना बड़ा खतरनाक कदम उठा लिया। वैसे अभी इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : दो लाख यूपीआई से भेजो नहीं तो कैंपस को बम से उड़ा देंगे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली धमकी 

YOU MOST READ 

1  लैपटॉप पेन और पेपर लेकर बाहर बैठे व्यक्ति यह नहीं तय करेंगे कि मेरा रिटायरमेंट कब होगा- रोहित शर्मा

2  पहले पोस्टिंग आर्डर अब सैलरी में बढ़ोतरी शिक्षामित्रों को डबल तोहफा देने जा रही योगी सरकार

3  भाजपा विधायक सौरभ सिंह पर हुआ हमला जांच में गलत निकला पुलिस ने सभी आरोप खारिज किये 

4  दोबारा प्रेग्नेंट होने पर महिला के पेट में पल रहा बच्चा पेट में छोड़ी गई सुई से घायल होता रहा 

5  झुका अमेरिका एनएसए जैक सुलीवैन की नई दिल्ली में घोषणा परमाणु ऊर्जा कंपनियों से हटेंगे प्रतिबंध

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More