पत्नी बोली 40 दिन में छह बार ही नहाया पति मुझे साथ नहीं रहना मायके चली आई

आगरा की एक महिला ने पति के नहीं नहाने का आरोप लगाते हुए मायके चली आई। पत्नी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि पति शादी के बाद से 40 दिन में केवल छह बार ही नहाया है।मुझे उसके साथ नहीं रहना।

0 195

पत्नी बोली 40 दिन में छह बार ही नहाया पति मुझे साथ नहीं रहना मायके चली आई 

पुलिस बोली चाहे जो प्रयास करना पड़े सुलह जरूर करायेंगे प्रयास रहेगा की पति रोज नहाना शुरू कर दे 

Wife said, husband bathed only six times in 40 days, I don’t want to live with him, she came to her parents’ house.Vishva Bharti : Gorakhnath Duve : UP : Agra : यूपी के आगरा में पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह पति का न नहाना है।महिला ने पति को लेकर जो बताया उसे जिसने भी सुना वह चौंक गया।महिला ने बताया कि उसकी शादी होने के 40 दिन मे पति केवल छह बार ही नहाया है।ऐसा होते देख वह परेशान होकर मायके चली आई।

पत्नी बोली 40 दिन में छह बार ही नहाया पति मुझे साथ नहीं रहना  मायके चली आई

यह भी पढ़ें : तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा आठ लोगों के दबे होने की आशंका सीएम ने दिया निर्देश

पत्नी बोली 40 दिन में छः बार ही महिला ने पुलिस से आरोप दहेज उत्पीड़न का लगाया था।लेकिन जब काउंसलिंग हुई तो विवाद की असली वजह मालूम हुई।मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है।यहां अगली तारीख पर पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया है। समझौते के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।वहीं पत्नी का कहना है कि जब उसका पति रोज नहाएगा तभी वह साथ रहेगी।वह ऐसे गंदे इंसान के पास कैसे रहे जो कभी नहाता ही ना हो।

युवती का मन पूजा पाठ करने में बहुत लगता है। वह प्रतिदिन सुबह नहा कर पूजा करती है। ससुराल पहुंचने पर भी उसने ऐसा ही किया। लेकिन उसने देखा कि पति जब बाथरूम जाता है।वहां हाथ पैर धोकर बाहर निकल आता है। और बालों पर पानी से हाथ फेर लेता है।वह इसे पॉलिश कहता है।पूछने पर कहता है कि नहाने का मन नहीं है।

युवती ने बताया कि उसका पति ऐसे ही पानी से पालिश करके पूजा पाठ भी कर लेता है।जब उसने पति को टोका। बोला कि नहा कर ही पूजा होगी।इसके पहले वह भगवान को छूने तक नहीं देगी।उसके घर इस तरह नहीं होता है। रोज ही नहा कर पूजा होती है।चाहे जितनी गर्मी सर्दी पड़े।आरोप लगा है कि इस बात पर उसके पति ने उसे उल्टी बात बोल दी।कहा कि वह जैसे रहता है वैसे ही रहेगा।

युवती ने बताया कि पति ने कहा किसी के कहने पर वह हर समय बाथरूम में नहीं बैठा रहेगा।उसको इसी तरह हाथों से पोलिश करके नहाने की आदत है।उससे किसी को बदबू नहीं महसूस होती।इस बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि,पत्नी मायके पहुंच गई।

युवती ने झगड़े की असली वजह जब बताई।तो उसके घर वाले भी आश्चर्य में पड़ गए।वहां कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया।नहाने का यह मामला इतना अधिक बढ़ गया कि पति अपने पत्नी से बोला। वह अपने तरीके से जिएगा।तुम्हें जो करना है कर लो।

जब मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा।तो पुलिस ने कहा कि अब इस मसले को वही सुलझाएगी।यहां दोनों की काउंसलिंग कराई जाएगी।पति को नहाने के फायदे बनाए जाएंगे। पुलिस यह कोशिश करेगी कि पति रोज नहाये। जिससे कि उसके घर की कलह शांत हो सके।

यह भी पढ़ें : तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा आठ लोगों के दबे होने की आशंका सीएम ने दिया निर्देश

YOU MOST READ 

1  युवाओं के मानव श्रृंखला बना जल भराव के बीच मृतक को शवदाह पहुंचाने पर सराहना

2  रेलवे ट्रैक से गुजर रहीं छात्राओं में एक ट्रेन की चपेट में आई जल भराव से बचने के प्रयास में मौत 

3  शराब पीने के बाद दोस्तों के साथ सोने के लिए दबाव बनाता है उसका पति – पीड़ित महिला 

4  हाई वोल्टेज ड्रामे से युवक ने छकाया स्वयं पर पेट्रोल छिड़क लेट गया हाईवे पर 

5  डायल-112 पर शिकायत की मिली सजा जड़ा थप्पड़ कहा निर्माण होगा जो करना हो वह कर लो

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More