बहराइच में इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद ढेर्रे पर लौट रही जिंदगी यहां एक चौथाई दुकाने खुलीं
बहराइच में बुधवार की देर रात में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। इसी के साथ यहां के लोगों की जिंदगी ढेर्रे पर लौट रही है।महाराजगंज में एक चौथाई दुकाने पुलिस की मौजूदगी में खोल दी गई हैं। हालांकि इंटरनेट सेवा बहाल होने की जानकारी लोगों को बृहस्पतिवार की बहुत सुबह ही हो पायी।
बहराइच में इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद ढेर्रे पर लौट रही जिंदगी यहां एक चौथाई दुकाने खुलीं
After the start of internet service in Bahraich, life is returning to normal, one fourth of the shops opened in MaharajganjVishva Bharti : Atul Tripathhi : UP : Lucknow Desk : Bahraich : यूपी के बहराइच मे महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में इंटरनेट सेवा बहाल कर देने के बाद लोगों की जिंदगी ढर्रे पर लौट रही है। यहां पिछले रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय दो समुदायों के बीच विवाद में स्थिति बहुत बिगड़ गई थी।यहां हुई घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी।वहीं तीन युवक घायल भी हुए हैं।
बहराइच में इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद ढेर्रे पर लौट रही जिंदगी यहां एक चौथाई दुकाने खुलीं
यह भी पढ़ें : 22 करोड़ हड़पने वाले बिल्डर को ईडी ने गिरफ्तार किया,जांच में नहीं दे रहा था सहयोग
5 दिनों से इस घटना के होने के बाद महाराजगंज और उसके आसपास के क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया था। इसके अलावा जिले में इंटरनेट की सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।इन सेवाओं को आज सुबह एक बार फिर से बहाल किया गया है।वैसे अब प्रशासन की चौकसी के चलते स्थिति मे तेजी से सुधार हो रहा है।महाराजगंज में बृहस्पतिवार को एक चौथाई दुकाने पुलिस की मौजूदगी में खुल गई हैं। अब यहां बैंक भी खुल गए हैं। यहां के माहौल मे धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है।
आज गुरुवार को बहुत सुबह इंटरनेट की सेवा बहाल होने के बाद महाराजगंज सहित पूरे अवध क्षेत्र मे बड़ी तेजी से शांति का माहौल बनता जा रहा है।जबकि यहां की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स का पहरा लगा हुआ है।यहां अधिकारी लगातार भ्रमण पर हैं,और कैंप कर रहे हैं। डीएम व एसपी लगातार क्षेत्र में घूमते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से हाल-चाल जानकर स्थिति के अनुसार निर्णय ले रहे हैं।
यहां पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को सामान्य दिनचर्या बनाए रखने के लिए छूट दी जा रही है। पुलिस किसी को बेवजह परेशान नहीं कर रही है।यहां जिले की बंद हुई इंटरनेट सेवा बुधवार की देर रात में खोल दी गई है। इससे यहां के लोगों का जीवन पटरी पर लौटने लगा है।उम्मीद है कि कुछ दिनों के भीतर स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : 22 करोड़ हड़पने वाले बिल्डर को ईडी ने गिरफ्तार किया,जांच में नहीं दे रहा था सहयोग
YOU MOST READ
1 दलित युवक की थाने में हिरासत के दौरान मृत्यु पर चार दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
2 दोस्त ने बीवी के साथ अवैध संबंध बनाया बहुत समझाने पर भी नहीं माना युवक ने मार दी गोली
3 रील बनाने की शौक ने जेल पहुंचाया वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने धर दबोचा शौक का खुमार उतरा
4 बहराइच : मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, युवक की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
5 मूर्ति विसर्जन पर एक की मृत्यु से पूरा अवध क्षेत्र झुलस जाता डीएम व एसपी ने ऐसा होने से रोक दिया