विश्व ब्राम्हण कल्याण परिषद की जिला कार्यसमिति बैठक 23 अगस्त को
बहराइच। विश्व ब्राम्हण कल्याण परिषद की जिला कार्यसमिति, बहराइच की बैठक आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन श्री परशुराम मंदिर प्रांगण, रमपुरवा में किया जाएगा।
परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक का समय पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित किया गया है। बैठक में जिला कार्यसमिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा, कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष, अवध प्रांत, श्री आनंद किशोर अवस्थी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। जिला अध्यक्ष पंडित पुष्पांक पांडेय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
परिषद की ओर से बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। बैठक को संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

