मेयर चुनाव लड़ चुकी सपा नेता पर पति का बड़ा आरोप कहा पीटती है बोतल मार घायल किया

ताज नगरी आगरा में,मेयर का चुनाव लड़ चुकी सपा नेता पर,पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।उसके पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि,उसकी पत्नी उसे पीटती है। बोतल मार उसे घायल कर दिया।फर्जी केस में फसाने की धमकी भी देती है।

0 193

मेयर चुनाव लड़ चुकी सपा नेता पर पति का बड़ा आरोप कहा पीटती है बोतल मार घायल किया

Husband’s big allegation on SP leader who has contested mayor elections, says she beats him with a bottle, injures hi.Vishva Bharti : Vinod Rashtogi : UP : Agra : यूपी के आगरा में,समाजवादी पार्टी की तरफ से महापौर का चुनाव लड़ चुकी सपा नेता जूही प्रकाश पर,उसके पति ने बड़े गंभीर आरोप लगा दिए हैं।पुलिस को दी गई तहरीर में पति ने बताया कि,उसकी पत्नी जूही उस पर जानलेवा हमले और रंगदारी की मांग करती है।पति की तहरीर पर सिकंदरा थाने में केस दर्ज हुआ है। पति ने स्वयं को लगी हुई चोटों का वीडियो पुलिस को सौपा है।इसके उलट सपा नेत्री ने भी एक तहरीर दी है। पुलिस ने मेडिकल को आधार बनाकर,केवल उसके पति का मुकदमा दर्ज किया है।

मेयर चुनाव लड़ चुकी सपा नेता पर पति का बड़ा आरोप कहा पीटती है बोतल मार घायल किया

यह भी पढ़ें : होटल सोनम में प्रेमिका के साथ रात भर रुका था व्यापारी सुबह हुई तो उसकी लाश मिली 

मेयर चुनाव लड़ चुकी सपा नेता पर पति का बड़ा आरोप,सिकंदरा थाना क्षेत्र के महिला सपा नेता के पति योगेंद्र प्रताप ने तहरीर देकर दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि,वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के जरिए वह दोनों संपर्क में आ गए थे।उस समय वह सिविल सेवा की तैयारी में जुटे थे। वहीं जूही भी सिविल सेवा की तैयारी मे लगी थी।दोनों के बीच दोस्ती हो जाने पर,जूही ने 2023 में चुनाव लड़ने के लिए उससे 50 लाख रूपये मांगे थे।

महिला सपा नेता के पति ने आगे बताया कि उन्होंने 35 लख रुपए की व्यवस्था करके दे दिए थे।इसके बाद वह उन पर दबाव डालकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी के बंधन में बंध गई थी।शादी होते ही उसकी पत्नी ने उनके घर वालों से उनको अलग कर दिया।

फिर दोनों अलग ही रहने लगे।इसके बाद उसकी पत्नी ने उस पर पेट्रोल पंप अपने नाम करवाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।जब इनकार किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया।और फर्जी केस में फसाने की धमकी भी दी।पत्नी ने उनके खिलाफ जून 2024 में दुराचार के आरोप की तहरीर पुलिस को दी थी

फिर उन्होंने उसको समझा बुझाकर शांत कराया।वह पत्नी के गलत व्यवहार से अवसाद में पहुंच गए। ऐसा कई बार होता है जब उसकी पत्नी दरवाजा नहीं खोलती।17 सितंबर को पत्नी ने पीठ पर बोतल मार कर उन्हें घायल कर दिया।

पत्नी इसके पहले भी उन पर हमला कर चुकी है।इस घटना में इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि,पति के शरीर पर पाई गई चोटों के आधार पर मुकदमा लिख दिया गया है। वहीं पत्नी की तहरीर की भी जांच हो रही है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : होटल सोनम में प्रेमिका के साथ रात भर रुका था व्यापारी सुबह हुई तो उसकी लाश मिली 

YOU MOST READ

1  राहुल विनीत बनकर लड़कियों को फंसा रहे थे नौशाद और आमान लव जिहाद में पकड़े गए 

2  कहा मेरी नहीं वह किसी की नहीं प्रेमी छात्रा की शादी अलग तय होने से उस पर कार चढ़ा दी 

3  छात्राओं के दो चोटी न बांधने पर भड़क उठा लेडीज प्रिंसिपल का गुस्सा,पिटाई से एक छात्रा बेहोश

4  फरियादियों की समस्याओं को सुनकर डीएम मोनिका रानी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की 

5  बर्थडे पार्टी बहाने होटल मे एलएलबी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म डरा-धमका अश्लील वीडियो बनाया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More