Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Reading: मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 The New Tv9 Bharat . All Rights Reserved.
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates > धर्म > मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान
धर्मब्रेकिंग न्यूज़

मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान

Anil
Last updated: February 20, 2025 2:02 pm
By Anil
1 year ago
637 Views
Share
4 Min Read
मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान
फोटो : महाकुंभ में नेपाल से आए श्रद्धालु गंगा मैया को उपहार भेंट करते हुए
SHARE
  • मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान
  • महाकुम्भनगर में उमड़ा नेपाल का सैलाब

रिपोर्ट : विजय कुमार पटेल /राजीव कृष्ण श्रीवास्तव
महाकुम्भनगर।
मां जानकी के मायके नेपाल में महाकुम्भ को लेकर जबरदस्त उल्लास देखने को मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुम्भ में नेपाल से आए 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ अपने भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। नेपाल से आए श्रद्धालु न केवल पवित्र स्नान कर रहे हैं, बल्कि अपने साथ गंगा जल और संगम की माटी भी नेपाल ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली को मिले नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम, कुछ देर में होगा औपचारिक ऐलान!

भगवान राम की ससुराल से आया पवित्र अक्षत

महाकुम्भ में बड़े हनुमान जी के लिए विशेष रूप से भगवान राम की ससुराल जनकपुर से पवित्र अक्षत और अन्य पूजन सामग्री लाई गई है। नेपाल के श्रद्धालुओं ने संगम के तट पर स्थित बड़े हनुमान जी को इसे अर्पित किया। श्रद्धालुओं में अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर के प्रति गहरी आस्था देखने को मिल रही है।

नेपालवासियों में बढ़ा अयोध्या और काशी का आकर्षण

संगम स्नान के अलावा, नेपाल के श्रद्धालुओं में अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का उत्साह भी बढ़ा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के चलते नेपाल से आने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

गंगा जल और संगम की माटी बनी अमूल्य धरोहर

नेपाल के श्रद्धालु संगम की पवित्र रेत और गंगा जल को अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मान रहे हैं। संगम में स्नान के बाद श्रद्धालु इसे माथे पर लगाकर अपने घरों में भी ले जा रहे हैं, जिससे नेपाल और भारत की आध्यात्मिक कड़ी और मजबूत हो रही है।

नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल्स की सराहना

नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट्स, बांके चैप्टर के अध्यक्ष श्री राम सिग्देल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने महाकुम्भ के भव्य आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इससे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंध और अधिक गहरे हो रहे हैं।

नेपाल से आए श्रद्धालु लाए खास उपहार

नेपाल से मां जानकी के मायके से आए श्रद्धालुओं ने नए वस्त्र, आभूषण, फल, मेवा, पकवान, धोती-कुर्ता, गमछा आदि भेंट स्वरूप महाकुम्भ में अर्पित किए। ये उपहार धार्मिक समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए भव्य इंतजामों की हर ओर सराहना हो रही है। नेपाल के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के महाकुम्भ में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था महाकुम्भ को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना रही है।

नेपाल से संगम की ओर निरंतर बढ़ रहा श्रद्धालुओं का कारवां

नेपाल से श्रद्धालुओं का एक विशाल कारवां लगातार प्रयागराज पहुंच रहा है। उनकी श्रद्धा और आस्था महाकुम्भ की दिव्यता को और अधिक भव्य बना रही है। इससे स्पष्ट है कि महाकुम्भ केवल भारत का ही नहीं, बल्कि नेपाल और संपूर्ण विश्व का एक आध्यात्मिक केंद्र बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली को मिले नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम, कुछ देर में होगा औपचारिक ऐलान!

You Might Also Like

सिद्धार्थनगर: योग मुद्रा स्टेचू उद्घाटन पर विधायक सैयदा खातून ने आरती करने से किया इनकार, वीडियो हुआ वायरल

इधर बेटा विदेश गया उधर बहु देवर की बाहों में मिली ससुर ने जब यह देखा फिर

सरकार आपके दरवाजे पर खड़ी है हर संभव मदद की जाएगी- सीएम योगी आदित्यनाथ

जूस में थूक कर ग्राहकों को दे रहा था युवक वीडियो वायरल पुलिस ने हिरासत में लिया 

किशोरी के अपहरण व यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को 14 साल जेल की सजा

TAGGED:#50lakhpeopleofNepal#bathedholy#Ganges#GreatofMahaKumbh#inmotherJanaki'smaiden#lucknow#Prayagrajnews#Upnews#नेपालके50लाखलोगोंनेकिया#पवित्रगंगास्नान#महाकुम्भकाउल्लास#मांजानकीकेमायकेमें#यूपीन्यूज#लखनऊन्यूज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article दिल्ली को मिले नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम, कुछ देर में होगा औपचारिक ऐलान! दिल्ली को मिले नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम, कुछ देर में होगा औपचारिक ऐलान!
Next Article फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

और पढे

बेटी का एकमात्र सहारा एक महिला की मस्जिद में हत्या एक युवक पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी

चंदौली: आरपीएफ हेड कांस्टेबल की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चंदौली: आरपीएफ हेड कांस्टेबल की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Lover's family refuses to marry, girlfriend hanged, lover ate poison  

प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने लगाई फांसी, प्रेमी ने खाया जहर  

12 प्रदेशों में बीजेपी के खिलाफ बह रही है चुनावी बयार गलत साबित हो सकते हैं सरकार समर्थित चुनावी सर्वेक्षण

भागलपुर में राजद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

भागलपुर में राजद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

about us

‘www.vishvabharti.com’ is a Professional News Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much.

  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact

Find Us on Socials

© Vishva Bharti. All Rights Reserved.
visha bharti
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?