मेरे पति चौकी इंचार्ज के कई लड़कियों से संबंध छेड़खानी करने वाले दरोगा के खिलाफ पत्नी बोली

छेड़खानी करने वाले दरोगा के खिलाफ उनकी पत्नी बोली।बताया मेरे पति चौकी इंचार्ज के कई लड़कियों से संबंध हैं।इसके बाद कानपुर में बैड टच करने वाले चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।अपर पुलिस आयुक्त ने इस मामले में जांच करके कार्रवाई का तत्काल आदेश दिया है।

0 685

मेरे पति चौकी इंचार्ज के कई लड़कियों से संबंध छेड़खानी करने वाले दरोगा के खिलाफ पत्नी बोली

दरोगा फोन पर गंदी बात करता और मुझे मारता पीटता

Wife speaks against the inspector who flirted with many girls of my husband outpost incharge.Vishva Bharti : Dinesh Chandra Mishra : UP : Lucknow Desk : Kanpur : यूपी के कानपुर में बैड टच मामले में सस्पेंड किए गए फेथफुल गंज चौकी के इंचार्ज गजेंद्र सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।बुधवार को दरोगा की पत्नी ने अपर पुलिस आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा से भेंट करके उनसे गजेंद्र सिंह के उत्पीड़न का अपना दर्द बयान किया। चौकी इंचार्ज की पत्नी ने बताया कि मेरे दरोगा पति के कई लड़कियों से संबंध हैं।अपर पुलिस आयुक्त ने इस मामले में जांच करके कार्रवाई का तत्काल आदेश दिया है।

मेरे पति चौकी इंचार्ज के कई लड़कियों से संबंध छेड़खानी करने वाले दरोगा के खिलाफ पत्नी बोली

यह भी पढ़ें : सुरजीत सिंह एडीएम कानून व्यवस्था की संदिग्ध मौत कमरे में मृत पाए गए -अयोध्या 

बता दें कि बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व दरोगा की पत्नी के पिता स्वराज सिंह पूर्व उपाध्यक्ष हाथरस बार एसोसिएशन, एवं पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन नरेश त्रिपाठी के साथ,चौकी इंचार्ज की पत्नी प्रियांशी चौधरी पुलिस ऑफिस पहुंची।यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मेरी शादी 2023 सितंबर माह में गजेंद्र सिंह के साथ हुई थी।

प्रियांशी चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को आगे बताया कि मुझे शुरू-शुरू में गजेंद्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। उस समय दरोगा की गंदी हरकतों के बारे में धीरे-धीरे पता होने लगा। मैंने उनको अलग-अलग महिलाओं से फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ा भी था। वह कह रहा था कि यह सब सरकारी कामकाज का हिस्सा है। उन्हें बात करनी ही पड़ती है। वह मुझे कभी अपना मोबाइल देखने नहीं देता था। जब बहुत खोजबीन की तो एक दिन एक महिला दरोगा से गजेंद्र के संबंध होने की बात सामने आ गई।जब गजेंद्र से पूछा तो तो उन्होंने इसका सही उत्तर नहीं दिया,और मेरे सिर पर पिस्टल रख दी।

दरोगा फोन पर गंदी बात करता और मुझे मारता पीटता

चौकी इंचार्ज की पत्नी ने बताया कि शादी होने के एक महीने बाद वह कानपुर में शिफ्ट हो गई थी।उस समय उनके बारे में मुझे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी।लेकिन जब वह उनके साथ रहने लगी तो उनकी गंदी बातों के बारे में उन्हें पता चलना शुरू हो गया।उनका चरित्र शुरू से ही बहुत गंदा था।वह लम्बे समय तक बात करता था। वह इन सब बातों को मुझसे छुपाए रखता था।कहता ड्यूटी जा रहे हैं तो वहां से लड़कियों के नंबर लेकर उनसे बात करता।

दरोगा की पत्नी ने बताया कि महिला दरोगा के साथ भी उसके संबंध रहे हैं।पत्नी ने कहा कि उसके विरोध करने पर वह उसे मारता-पीटता था,और उसके सिर पर पिस्तौल रखकर उसको डराता था।साथ में धमकी भी देता था।दरोगा मुझे चाकू दिखाकर धमकाया करता था।पीड़ित दरोगा की पत्नी ने कहा कि इसलिए उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

या भी पढ़ें : सुरजीत सिंह एडीएम कानून व्यवस्था की संदिग्ध मौत कमरे में मृत पाए गए -अयोध्या 

YOU MOST READ 

1  मान गई कांग्रेस अखिलेश ने फूलपुर की सीट छोड़ी उप चुनाव में सपा सात कांग्रेस तीन सीट पर लड़ेगी चुनाव

2  अनुच्छेद 370 वापस नहीं हो सकता अरविंद और उनकी सेना फ्रॉड गैंग लॉरेंस सलमान मिले हुए- बृजभूषण

3  इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों के यूपी मे साइकिल चिन्ह पर चुनाव लड़ने का फार्मूला तय

4  सपा महाराष्ट्र में नर्म रूख अपनाये कांग्रेस ने यूपी में दी कुर्बानी अखिलेश और राहुल में बातचीत हुई

5  दो छात्राओं को नशीली गोलियां खिलाकर एक साथ दुष्कर्म करता रहा युवक पेट दर्द से हुआ खुलासा 

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More