अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगह पर राम जन्मभूमि की सफाई कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म
कैंट थाना की पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया
Gang rape of cleaning worker of Ram Janmabhoomi at different places on different days.Vishva Bharti : Ayush Pandey : UP : Ayodhya : यूपी के अयोध्या में अभी कुछ दिन ही बीते हैं, जब दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। वहीं अब एक बीए की छात्रा व महिला सफाई कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ चुकी है। महिला सफाई कर्मी का आरोप है कि, उसके साथ कई लोगों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया है।उसने बताया कि अलग-अलग दिन,और अलग-अलग स्थान पर उसे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।उनमें से अब तक पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगह पर राम जन्मभूमि की सफाई कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म
यह भी पढ़ें : दुकानदार ने जब सिगरेट नहीं दी बदमाशों ने गर्दन पर गोली दाग कर उसकी हत्या कर दी
अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगह पर, महिला सफाई कर्मी ने दो सितंबर को थाना कैंट पुलिस स्टेशन पहुंचकर,मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।कैंट थाना के एसओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि,इस मामले मे युवती ने तीन के खिलाफ रेप का केस,और अन्य के विरुद्ध छेड़खानी का आरोप लगाया था।इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस अब तक पड़ चुकी है। जबकि शेष अन्य की तलाश हो रही है।
पीड़िता महिला सफाई कर्मी अयोध्या की मूल निवासी है।उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि,अभी वह साकेत महाविद्यालय में बीए की छात्रा है।वह राम जन्मभूमि में सफाई का काम करती है।महिला का आरोप है कि वंश चौधरी एवं उसके दोस्तों ने,अलग-अलग दिनों में कई जगहों पर कई बार ले जाकर,उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह आरोपी को पिछले कई वर्षों से जानती है।उसने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को वंश चौधरी,शारिक और विनय उसे घूमाने के बहाने बुला लिया।फिर उसको बहला फुसला कर गोकुल गेस्ट हाउस लेकर चले गए।फिर वहां उसके साथ गलत काम किया।पुलिस ने इसका केस दर्ज कर लिया है।साथ ही अब तक पांच आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है।
अयोध्या में इसके पहले भी दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।इसमें 12 वर्ष की पीड़ित किशोरी ने मजदूरी से लौट कर आते समय,उसके साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था।इस मामले में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी।
यह भी पढ़ें : दुकानदार ने जब सिगरेट नहीं दी बदमाशों ने गर्दन पर गोली दाग कर उसकी हत्या कर दी
YOU MUST READ
1 थार से आए हथियारबंद बदमाशों ने लड़की को उठाने में असफल होने पर,बीच सड़क घायल कर छोड़ा
2 नीट की तैयारी में जुटी एक छात्रा को,डिलीवरी बॉय की दोस्ती भारी पड़ी,किया गलत काम
3 बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत एक और मरीज मिला कानपुर में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
4 अयोध्या में अवध आगमन और क्षीरसागर पथ उसकी खूबसूरती और बढ़ा देंगे
5 अगले तीन दिन 14 राज्यों पर भारी मूसलाधार बारिश और तूफान – IMD का अलर्ट