- भागलपुर में राजद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
- राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द्र का दिखा अद्भुत नज़ारा
रिपोर्ट : अमित कुमार : भागलपुर : बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रधान कार्यालय, भीखनपुर गुमटी नं. 3 में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने किया, जिसमें जिले भर से आए राजद पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें : भागलपुर: शराब पिलाकर बंदूक की नोक पर लिखवाई लाखों की जमीन
सभी धर्मों का सम्मान, सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील


दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए ये गणमान्य नेता
इफ्तार पार्टी में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सुल्तानगंज विधानसभा के पूर्व विधायक श्री फणींद्र चौधरी, बाल श्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, राजद एमएलसी प्रत्याशी डॉ. नितेश यादव, प्रदेश सचिव डॉ. तिरुपतिनाथ यादव, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा, वरिष्ठ नेता प्रदीप लाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रानी देवी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा ठेसवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह, अन्य प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राजनीतिक संदेश और आगामी चुनावी रणनीति
यह इफ्तार पार्टी सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि इसमें राजनीतिक संदेश भी छिपा था। इस मौके पर नेताओं ने आगामी चुनावों में राजद की नीतियों और तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मजबूती देने पर चर्चा की। सभी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि बिहार में जनता बदलाव चाहती है और 2025 में एक नई सरकार का गठन होगा।
यह भी पढ़ें : भागलपुर: शराब पिलाकर बंदूक की नोक पर लिखवाई लाखों की जमीन