अनिल बाजपेयी
सीईओ फाउंडर एंड ग्रुप एडिटर
मान गई कांग्रेस अखिलेश ने फूलपुर की सीट छोड़ी उप चुनाव में सपा सात कांग्रेस तीन सीट पर लड़ेगी चुनाव
Congress agreed, Akhilesh left Phulpur seat, SP will contest on seven, Congress and three seats in the by-elections.Vishva Bharti : Editor Pic : New Delhi Desk UP : Lucknow : यूपी उपचुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस खत्म हो रहा है। अब दोनों के एक साथ चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है।अखिलेश के फूलपुर की सीट को कांग्रेस को देने का मन बना लेने के बाद, इंडिया गठबंधन की एकता और मजबूत होकर सामने आ रही है।सपा के मुखिया अखिलेश यादव और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से फोन पर बात करने के बाद इस पर सहमति बनती हुई दिखाई पड़ रही है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के लिए फूलपुर सीट छोड़ने का मन बना चुकी है।
मान गई कांग्रेस अखिलेश ने फूलपुर की सीट छोड़ी उप चुनाव में सपा सात कांग्रेस तीन सीट पर लड़ेगी चुनाव
यह भी पढ़ें : फेसबुक पर जान पहचान बढ़ी और सात फेरे ले लिए फिर आई असली रंग में तो दूल्हे के उड़े होश
यूपी उपचुनाव में पटरी पर लौटने वाली है राहुल और अखिलेश की जोड़ी
बता दें कि पूर्व में फूलपुर सीट पर सपा अपना उम्मीदवार तय कर चुकी है।इसी वजह से दोनों के बीच होने वाले उपचुनाव में दरारें बढ़ रही थीं।दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था।लेकिन अभी-अभी मिल रही खबरों के अनुसार,इंडिया गठबंधन की एकता बहुत मजबूतहोकर आने वाली है। इसको दर्शाने के लिए राहुल और अखिलेश के बीच सहमति बनती हुई प्रतीत हो रही है। सपा और कांग्रेस दोनों यूपी उपचुनाव में एक साथ लड़ने पर सहमत हो गए हैं।सपा के विशेष सूत्र बताते हैं कि समाजवादी नौ मे से तीन सीट कांग्रेस को दे सकती है।जबकि शेष सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
राहुल अखिलेश की फोन पर बात होने के बाद इंडिया गठबंधन की एकता मजबूत
राहुल और अखिलेश की एक दूसरे से फोन पर चर्चा ऐसे समय हुई है जब कहा जाने लगा था कि कांग्रेस यूपी में बड़ी कुर्बानी देने की तैयारी में है।वह एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके पीछे की वजह दोनों के मध्य सीट शेयरिंग फार्मूले पर सहमति न बन पाना माना जा रहा है।सहमति न बन पाने की वजह से कांग्रेस पूरी तरह से यूपी के उपचुनाव से दूर होने का मन बना लिया था,लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच सहमति बन जाने से यह मसला सुलझा लिया गया है। यहां सपा कांग्रेस को तीन सीटें छोड़ने के लिए तैयार हो गई है।
अखिलेश की डिमांड महाराष्ट्र में सपा को मिले 12 सीटें
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन से 12 सीटें,वहां चुनाव लड़ने के लिए मांग रही है। उसने अपने पांच प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं।यहां बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस पार्टी है।यहां अखिलेश 12 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है।वहीं महा विकास अघाड़ी इतनी सीटें देने के लिए मान नहीं रही है।आज बुधवार को महा विकास अघाड़ी सीट शेयरिंग फार्मूले पर,अंतिम निर्णय लेते हुए इसका ऐलान कर देने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद सारी स्थिति क्लियर हो पायेगी।
यह भी पढ़ें : फेसबुक पर जान पहचान बढ़ी और सात फेरे ले लिए फिर आई असली रंग में तो दूल्हे के उड़े होश
YOU MOST READ
1 सिपाही दूसरे की पत्नी से अफेयर चला रहा था पति ने पत्नी के साथ उसे रंगे हाथों पकड़ लिया हुआ निलंबित
3 वक्फ बोर्ड की बैठक में कल्याण बनर्जी ने शीशे की बोतल मेज पर पटक दी वह घायल हुए बैठक स्थगित
4 डिजिटल अरेस्ट गैंग का शिकार होते होते बचे प्रयागराज के TV9 भारत समाचार के मंडल प्रभारी
5 25 हजार का चेक सौंप कर जीवन भर पूरे परिवार का खर्च उठाने का भरोसा दिया शिवातिवारी