Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Reading: बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, डूबते बच्चे को बचाया, हत्यारोपी को 7 साल की सजा, परिवार परामर्श से टूटता घर बचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 The New Tv9 Bharat . All Rights Reserved.
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates > ब्रेकिंग न्यूज़ > बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, डूबते बच्चे को बचाया, हत्यारोपी को 7 साल की सजा, परिवार परामर्श से टूटता घर बचा
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधउत्तर प्रदेश

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, डूबते बच्चे को बचाया, हत्यारोपी को 7 साल की सजा, परिवार परामर्श से टूटता घर बचा

admin
Last updated: June 2, 2026 6:25 pm
By admin
1 month ago
255 Views
Share
5 Min Read
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, डूबते बच्चे को बचाया, हत्यारोपी को 7 साल की सजा, परिवार परामर्श से टूटता घर बचा
SHARE

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, डूबते बच्चे को बचाया, हत्यारोपी को 7 साल की सजा, परिवार परामर्श से टूटता घर बचा

बहराइच पुलिस के लिए आज का दिन कार्रवाई के नाम रहा। जिले में एक साथ चार बड़ी खबरें सामने आईं – नशे के खिलाफ कार्रवाई, मानवता की मिसाल, न्यायिक सफलता और परिवार जोड़ने का प

1- मोतीपुर: 31 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की है। टीम ने मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के नेतृत्व में उनके आवास पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 88 मरीजों का ओपीडी, 42 ऑपरेशन की सलाह

https://vishvabharti.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260602-WA0239.mp4

बाइट – क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह:

“जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को गश्त के दौरान यह सफलता मिली। अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

2-रिसिया: पुलिस बनी देवदूत, डूबते 8 साल के बच्चे को बचाया

थाना रिसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 8 वर्षीय बच्चे की जान बच गई। दिनांक 02.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय भ्रमण पर थे, तभी सिंघापुरवा के पास सड़क किनारे एक 10 वर्षीय बालिका रोती मिली। बालिका ने बताया कि उसका भाई पानी में डूब गया है।

 पुलिस की तत्परता से बची जान 

सूचना मिलते ही प्र0नि0 करुणाकर पाण्डेय, चौकी प्रभारी उ0नि0 बिहारी यादव, हे0का0 देवेन्द्र यादव, रि0का0 सरवन व एक स्थानीय टेम्पो चालक ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। बच्चे को पानी से निकालकर सरकारी वाहन से सीएचसी रिसिया ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब बच्चा खतरे से बाहर है।

बच्चे के माता-पिता जीवित नहीं हैं, इसलिए रिश्तेदार को सूचित किया गया है । पुलिस ने इलाज व दवाओं का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।

3- ऑपरेशन कन्विक्शन: गैर इरादतन हत्या में 7 साल की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बहराइच पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता मिली। वर्ष 2014 में मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा में हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी प्रमोद कुमार शुकुरू को 7 साल सश्रम कारावास व ₹10,500 अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

घटना:

28.02.2014 को शादी समारोह में शराब के नशे में विवाद के दौरान प्रमोद ने राधेश्याम लोध को लाठी-डंडे से पीटा था, जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के विशेष प्रयासों से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल, अभियोजक गिरीश चन्द्र शुक्ला व पैरोकार सत्यम मिश्रा की प्रभावी पैरवी के चलते जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने यह फैसला सुनाया। धारा 304(2) में 7 साल + ₹10,000 जुर्माना और धारा 323 में 6 माह + ₹500 जुर्माना लगाया गया।

4- परिवार परामर्श केंद्र: टूटने से बचाया एक और घर

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र ने एक और परिवार को टूटने से बचा लिया। आपसी पारिवारिक विवाद के चलते एक आवेदिका ने एसपी से सुलह की गुहार लगाई थी।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम : उ0नि0 रमाशंकर मिश्रा, मु0म0आ0 संगीता यादव, म0आ0 सविता मिश्रा, निशी त्रिवेदी, छाया द्विवेदी व अनन्या सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। समझाने के बाद दोनों पक्ष भविष्य में झगड़ा न करने और खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के नेतृत्व में उनके आवास पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 88 मरीजों का ओपीडी, 42 ऑपरेशन की सलाह

You Might Also Like

महिला दरोगा को भी नहीं बख्सा शोहदों के साथियों ने बंधक बनाया सुलह का दबाव डाल रहे थे

12 प्रदेशों में बीजेपी के खिलाफ बह रही है चुनावी बयार गलत साबित हो सकते हैं सरकार समर्थित चुनावी सर्वेक्षण

दो लाख यूपीआई से भेजो नहीं तो कैंपस को बम से उड़ा देंगे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली धमकी 

एक शख्स ने अपने बच्चों पत्नी और मां की हत्या कर खुद भी जान दे दी

इस वर्ष 2024 में दीपावली दो दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर पूजन मुहूर्त और पूजा विधि देखें

TAGGED:#7सालकीसजा#BahraichPolice:#Bigactionby#collapsinghouse#dgpup#drowningchildsaved#family counseling#murderersentencedto7years#Smackrecovered#Sspbahraich#uppolice#एसएसपीबाहराइच#टूटताघरबचा#डूबतेबच्चेकोबचाया#परिवारपरामर्शसे#बड़ीकार्रवाई#बहराइचपुलिसकी#यूपीपुलिस#स्मैकबरामद#हत्यारोपीको
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के नेतृत्व में उनके आवास पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 88 मरीजों का ओपीडी, 42 ऑपरेशन की सलाह कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के नेतृत्व में उनके आवास पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 88 मरीजों का ओपीडी, 42 ऑपरेशन की सलाह
Next Article ज्येष्ठ के पंचम मंगलवार पर परशुराम चौक पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 5000 भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद ज्येष्ठ के पंचम मंगलवार पर परशुराम चौक पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 5000 भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

और पढे

अवैध संबंधों के चलते हुई रोहित की हत्या जीजा और साले ने मिलकर घटना को अंजाम दिया

Three generations committed suicide in the same car in Panchkula, Haryana, seven members of the family came to hear the story from Dehradun

हरियाणा के पंचकूला में एक ही कार में तीन पीढ़ियों ने की आत्महत्या, देहरादून से कथा सुनने आए थे परिवार के सात सदस्य

आर्टिकल 370 वापस बहाल हो विधानसभा में पेश हुआ प्रस्ताव भाजपा विधायकों का हंगामा

आर्टिकल 370 वापस बहाल हो विधानसभा में पेश हुआ प्रस्ताव भाजपा विधायकों का हंगामा

यूपी के मदरसों में लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी के मदरसों में लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

टेक होम राशन का चालान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और कोटेदारों को 20 दिन पहले मिल चुका सप्लाई विभाग से नहीं हो रही डिलीवरी

about us

‘www.vishvabharti.com’ is a Professional News Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much.

  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact

Find Us on Socials

© Vishva Bharti. All Rights Reserved.
visha bharti
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?