- एलजेपी के दलित चौपाल मैं इकट्ठा हुए सैकड़ो लोग सदस्यता अभियान भी चलाया गया
जनपद श्रावस्ती के संगमपुरवा मे आयोजित ‘दलित चौपाल’ मे दर्जनों लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ‘सदस्यता ग्रहण की
रिपोर्ट : अतुल त्रिपाठी : यूपी : लखनऊ : यूपी के जनपद श्रावस्ती (भिनगा) मे विकास खंड हरिहरपुर के ग्राम सभा संगम पुरवा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दलित चौपाल लगाकर दर्जनों लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई लोजपा की चौपाल में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया दलित चौपाल के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार मुन्ना,प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान रहे दलित चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल पासवान ने की कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष जटा शंकर वाल्मीकि, राजकुमार पासवान,मण्डल प्रभारी गोरखनाथ दुबे एवं मनोज कुमार पाठक ने किया
लोजपा (रामबिलास ) ने संगम पुरवा में लगाई दलित चौपाल
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय,समान अवसर और संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया
लोजपा की दलित चौपाल में जुटे संगठन के शीर्ष स्तर के नेता
लोजपा (रामविलास )के संगम पुरवा की दलित चौपाल में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार,प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव,व्यपार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी,प्रदेश महासचिव चन्द्र गणेश सिंह,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय,प्रदेश सचिव वेद प्रकाश,शानू कौशल,अंशुमान कुदेसीय एवं बलरामपुर जिला अध्यक्ष गौरभ सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

