- श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित हुआ 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड, रामनगरी जयकारों से गूंजी
- कांस्य निर्मित ध्वज दंड की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न, अयोध्या में दिव्य उत्सव का वातावरण
विजय कुमार पटेल : अयोध्या। वैशाख शुक्ल द्वितीया मंगलवार की सुबह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड विधि-विधान से स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने जानकारी दी कि यह ध्वज दंड कांस्य धातु से निर्मित है, जिसका वजन साढ़े पांच टन है और इसे गुजरात के अहमदाबाद में तीन महीने की अवधि में तैयार किया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी का एक्शन: यूपी बना पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाला देश का पहला राज्य
साढ़े छह बजे शुरू हुआ प्रतिष्ठा अनुष्ठान, आठ बजे पूर्ण हुआ कार्य

ध्वज दंड प्रतिष्ठा की प्रक्रिया प्रातः 6:30 बजे वैदिक अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हुई और 8:00 बजे सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। मंदिर शिखर की कुल ऊंचाई अब 203 फीट हो गई है, जिसमें 161 फीट शिखर कलश सहित मंदिर की ऊंचाई और 42 फीट ध्वज दंड शामिल है।
जैसे ही ध्वज दंड प्रतिष्ठित हुआ, पूरी रामनगरी “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठी। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की भावनाओं की बाढ़ सी आ गई और *दिव्य आलोक* में नहाई अयोध्या ने एक बार फिर भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखा।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक बनेगा यह ध्वज

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का एक्शन: यूपी बना पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाला देश का पहला राज्य