- कुरनूल में चलती बस में आग लगने से 12 यात्री जीवित जल गए राष्ट्रपति ने शोक शोक संवेदना जताई
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही सवारियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई।सूत्रों के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नाटेकुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लगने से चीख पुकार मच गयी
कुरनूल में चलती बस में आग लगने से 12 यात्री जीवित जल गए राष्ट्रपति ने शोक शोक संवेदना जताई
रिपोर्ट : विजय कुमार पटेल : कुरनूल आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही सवारियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई।सूत्रों के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नाटेकुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लगने से चीख पुकार मच गयी। आग लगने से हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
बता दें कि आग लगने की घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा अशोक जताया है। सभी पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया है।कुर्नूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने कहा कि इस घटना में मरने वालों के अलावा 19 यात्री दो ड्राइवर और दो बच्चों की जान बच गई है।
- शॉर्ट सर्किट के चलते बस में लगी आग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सार्ट सर्किट होने के चलते बस का दरवाजा जाम हो गया। कुछ ही समय में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि ज्यादातर बचे लोगों की आयु 25 और 35 साल के बीच में थी।मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल बताया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना के बाद शोक संवेदना प्रकट की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर शोक संवेदना लिखी उन्होंने इसमें आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लग जाने की दुखद घटना पर हुए जान माल के नुकसान को अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण कहा है। उन्होंने लिखा मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी हार्दिक संवेदना प्रकट करती हूं, एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ हो जाने के लिए प्रार्थना करती हूं।
- मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया पूरा भरोसा
वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना के बाद शोक प्रकट करते हुए कहा है कि कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के नजदीक हुई इस भीषण आग दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है।हमारी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं,जिन लोगों ने अपने प्रिय जनों को खो दिया है।सरकारी अधिकारी उन घायल हुए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान करेंगे।
- सड़क हादसे के समय बस में 39 लोग सवार थे
स्थानीय मीडिया सोर्सेज के अनुसार घटना शुक्रवार बहुत सुबह होना बताई जा रही है।इस आग से कई लोग जिंदा जल गए हैं।इसकी सूचना मिल रही है। कहा जा रहा है कि हादसे के समय बस में यात्री सवार थे।इस हादसे में 12 लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। वहीं 20 से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है।
- बस के बाइक से टक्कर होने के बाद आग लगी
सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद से जा रही बस कुरनूल शहर के बाहरी क्षेत्र में उलिंडाकोंडा के नजदीक पहुंचते ही उसके पीछे से आ रही एक दो पहिया वाहन टकरा गई। इस बीच बस के नीचे बाइक जा घुसी। इसी वजह से आग लग गई और कुछ ही समय में पूरी बस आग की लपटों से घिर गई।
- घायलों को हादसे के बाद कुरनूल के नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया
आग लगने के बाद गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं कई लोगों के आग मे फंस जाने की जानकारी मिली है।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।जीवित बचे हुए यात्रियों को कुरनूल के जनरल अस्पताल में ले जाया गया।जबकि बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कहा जा रहा है कि अधिकतर यात्री हैदराबाद शहर से थे।हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

