रात में महिला को अकेली देख भाजपा नेता ने उससे दुष्कर्म किया कपड़े फाड़े और मारपीट की
कानपुर और बुंदेलखंड भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रभारी ने रात में महिला को अकेली देख कर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़े और मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने फरवरी 2022 की घटना बताई है। वहीं आरोपी ने एसएसपी को बताया कि सभी आरोप झूठे हैं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रात में महिला को अकेली देख भाजपा नेता ने उससे दुष्कर्म किया कपड़े फाड़े और मारपीट की
Seeing the woman alone at night, the BJP leader raped her, tore her clothes and beat her.Vishva Bharti : Ayush Pandey : UP : Lucknow Desk : Auraiya : यूपी के औरैया जिले में एक महिला ने भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर व बुंदेलखंड के पूर्व प्रभारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर उसके साथ दुष्कर्म करने विरोध करने पर कपड़े फाड़ने और मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।आरोपी ने एसएसपी से मिलकर उस पर लगाए गए आरोपी को झूठा बताया है कहा मकान न खाली करना पड़े और किराया न देने के लिए महिला झूठा आरोप लगा रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात में महिला को अकेली देख भाजपा नेता ने उससे दुष्कर्म किया कपड़े फाड़े और मारपीट की
यह भी पढ़ें : एक साल के मासूम के गले से फंसा हुआ मक्के का दाना निकाल डॉक्टर ने बचाई उसकी जान
बता दें कि गुरुवार की दोपहर में कई महिलाओं को साथ लेकर पीड़िता कोतवाली पहुंची और वहां तहरीर देकर बताया कि वह महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए एक महिला संगठन को चलाती है। नवंबर 2021 में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी से उसकी मुलाकात हुई थी।
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आगे लिखा कि नरेंद्र त्रिपाठी ने मुलाकात के बीच उसका सहयोग करने की बात उससे कही थी। उसने अपने ब्रह्म नगर के मकान को उसके रहने व संगठन के कार्यालय संचालन के लिए उसे दे दिया था।इसके बाद उसकी बहन अपनी पुत्रियों के साथ वहां रहने लगी थी। फरवरी 2022 की रात में उसने पीड़िता को उस घर में अकेली देखकर उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता महिला ने तहरीर में बताया कि लोकलाज की वजह से वह चुप रही।महिला ने आरोप लगाया है कि सुबह आठ बजे कमरे में वह सो रही थी उसी समय भाजपा नेता ने उसकी बहन को गंदी नियत से कमरे में खींच कर ले जाने लगा।
आरोप लगा है कि मारपीट कर कपड़े फाडे उससे दुष्कर्म किया
पीड़िता महिला ने बताया कि जब वह बहन को बचाने आगे आई तो इस बीच नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। उसने कई महिलाओं से उनका यौन शोषण किया है। और उसने भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली के प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भाजपा नेता के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है। पीड़िता महिला को न्याय जरूर दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला को निर्वस्त्र करने और उस पर बलपूर्वक हमला करने, महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने फिर उसको जान से मारने की कोशिश मे गंभीर चोट पहुंचाने,उसे धमकी देकर दुष्कर्म करने, अपने पद का गलत इस्तेमाल करके दुष्कर्म करने और एक से अधिक महिलाओं के साथ उनका यौन शोषण करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : एक साल के मासूम के गले से फंसा हुआ मक्के का दाना निकाल डॉक्टर ने बचाई उसकी जान
YOU MOST READ
1 पहले सलमान और अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस जांच में जुटी
2 नुक्कड़ सभा कर बीजेपी के लिए मांगा वोट कमल खिलाने घर घर पहुंची निर्मला पासवान
3 आंगनबाड़ी को जन्मतिथि और नाम परिवर्तन के कारण मानदेय भुगतान में आ रही बाधा दूर डीपीओ
4 महिलाओं के कपड़े की माप पुरुष दर्जी नहीं कर सकता यूपी महिला आयोग का सख्त फैसला
5 समोसे के मसाले में निकली आधी छिपकली पांच साल का मासूम अस्पताल में भर्ती इलाज जारी