गोताखोरों के युवराज को ढूंढने में असफल होने पर बहराइच में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू
पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाने बुझाने के बाद लोगों ने सडक जाम समाप्त किया
पाँचवी के क्षात्र युवराज को डूबे हुए पांच दिन बीत गए,गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद भी उनके हाथ खाली,प्रयास जारी
रिपोर्ट अतुल त्रिपाठी/शक्ति सिँह/अभिषेक शुक्ला : यूपी : लखनऊ : यूपी के बहराइच मे पुलिस चौकी बशीर गंज के मोहल्ला बशीरगंज मे रहने वाले बीजेपी के बूथ अध्यक्ष अर्जुन बाजपेयी के ग्यारह वर्षीय पुत्र कक्षा पांच के छात्र युवराज बाजपेयी की पांच दिन पहले झिँगहा घाट पर नदी के किनारे खेलते हुए अचानक डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिनकी डेड बॉडी आज तक लापता है।इससे उनके माता-पिता,परिवार के लोगों उनके हितैषियों का रो-रो कर बुरा हाल है।जिला प्रशासन ने पाँचवी के छात्र की डेड बॉडी को तलाश करने के लिए प्रयागराज से गोताखोरों की टीम को बुलाया है। गोताखोरों ने आते ही अपना प्रयास शुरू कर दिया है। वह एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं,लेकिन अभी तक उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसी बीच युवराज के माता-पिता परिवार के लोग व अन्य शुभचिंतकों ने मिलकर झिँगहा घाट तिराहे पर पर सडक जाम कर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। सूचना मिलते ही सबसे पहले थाना अध्यक्ष राम गांव दिवाकर तिवारी मौके पर पहुंचे,इसके बाद सीओ मासी विपिन श्रीवास्तव पहुंचे। जबकि कोतवाल बीके मिश्रा भी कुछ देर बाद वहां पहुंच गए।सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और युवराज के माता-पिता को,समझा बुझाकर उन्हें किसी तरह से शांत कराया और इस तरह जाम समाप्त हुआ।
गोताखोरों के युवराज को ढूंढने में असफल होने पर बहराइच में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू
पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने युवराज के माता-पिता से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया
पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने युवराज के माता-पिता से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और उन्हें हर तरह से सहायता देने का आश्वासन दिया।वहीं युवराज के घर बड़े नेताओं,समाजसेवी और अन्य लोगों के आने का तांता लगा हुआ है। उनके घर पहुंचने वाले सभी लोग उन्हें हर प्रकार से सहायता करने का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारिओं के निर्देशन में युवराज की खोज का अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस अभियान पर लगातार बनी हुई है।
थाना अध्यक्ष राम गांव दिवाकर तिवारी ने विश्व भारती,नमस्ते राम एवं नमस्ते नाइन भारत समाचार के सीईओ अनिल बाजपेयी को बताया कि प्रयागराज से गोताखोरों को बुलाया गया है। पुलिस और पीएसी के जवान भी लगे हुए हैं। युवराज वाजपेयी की खोज निरंतर जारी है। बहुत जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। युवराज के माता-पिता का ध्यान रखा जा रहा है।
परशुराम सेना ने जिला प्रशासन से युवराज की बरामदगी के लिए किए जा रहे प्रयासों में और तेजी लाने का आग्रह किया है। परशुराम सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी आकाश तिवारी ने बताया कि,उनके संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमें युवराज वाजपेई की खोज में और तेजी लाने का निवेदन किया गया है। इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल -महेन्द्रनाथ तिवारी प्रदेश अध्यक्ष,भाबू पाण्डेय जिला अध्यक्ष,विश्व कप मिक्षा,आशीष चर्तनदी,पारस नाथ शुभला,निरख अवस्थी,पिन्यू मिश्रा,आ-मद सागर मिश्रा,पूजेन्द्र मिश्रा के,बृजेश उपाध्याय,सुग्रीव पाण्डेय,अवन्द पाण्डेय,अनुजरिवा,विनय पाण्डेय,देवेन्द्र पाण्डेय,आन्याश मिश्रा,ओमार यादव,आकाश तिवारी मण्डल सचिव



