Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Reading: फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports UpdatesVishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अपराध
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 The New Tv9 Bharat . All Rights Reserved.
Vishvabharti News Portal | Latest Breaking News, Politics, Business & Sports Updates > अपराध > फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज
अपराधउत्तर प्रदेश

फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज

Anil
Last updated: February 21, 2025 10:12 pm
By Anil
12 months ago
474 Views
Share
4 Min Read
फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज
SHARE
  • फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी: पीड़ित के नाम पर लोन लेकर किया आईपीओ पेमेंट, मामला दर्ज
  • शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगों ने हड़पे लाखों, पुलिस जांच में जुटी

आयुष पाण्डेय : हापुड़ (उत्तर प्रदेश): साइबर ठगों के नए-नए हथकंडों से लोग लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली से सामने आया है, जहां एक युवक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए गए। यही नहीं, ठगों ने पीड़ित के नाम पर लोन लेकर आईपीओ पेमेंट कर दी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर किया शिकार

गांव चितौली निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि 3 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से “फॉर्च्यून एलायंस 164” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को एक्सपर्ट ट्रेडर्स बताते हुए उन्हें “ब्लक एफएस प्रो” नामक एक एप डाउनलोड करने को कहा।

पीड़ित मोहित ने पुलिस को बताया कि जब उसने एप डाउनलोड किया, तो उनसे ओटीसी ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए पैन कार्ड और बैंक विवरण मांगा गया। पहले कुछ दिनों तक ठगों ने उन्हें मामूली मुनाफा भी दिया, जिससे उनका विश्वास जीत लिया गया।

आईपीओ में निवेश के नाम पर हुई ठगी

इसके बाद 14 नवंबर को ठगों ने मोहित को एक लाख रुपये आईपीओ में लगाने को कहा। मोहित ने भरोसा करके भुगतान कर दिया। 18 नवंबर को उनके खाते से रकम काटकर 15 हजार शेयर आवंटित कर दिए गए।

इसके बाद ठगों ने दो लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया। जब मोहित ने मना कर दिया, तो ठगों ने उनके नाम पर 2.30 लाख रुपये का लोन दिखाकर आईपीओ का पेमेंट कर दिया। बाद में उनसे यह लोन चुकाने का दबाव बनाया जाने लगा और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई।

खाता लॉक कर दिया, रकम भी जब्त

जब मोहित ने ठगों की बात मानने से इंकार कर दिया, तो उनका ट्रेडिंग खाता लॉक कर दिया गया और पहले से जमा एक लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए।

पुलिस जांच में जुटी

मोहित ने जब इस धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी, तो हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर ठगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सावधान रहें, ऐसे साइबर फ्रॉड से बचें 

1. अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने से बचें।  

2. फर्जी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी प्रमाणिकता जांचें।

3. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक और पैन कार्ड की जानकारी न दें।  

4. बड़े निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें।

5. ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।  

यह भी पढ़ें : मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान

You Might Also Like

नर्स ने बताया मुझे कमरे में बंद कर डॉक्टर ने रात भर दुष्कर्म किया और रो पड़ी

शौर्य के लिए सेवा मेडल मिल चुके कारगिल शहीद की पत्नी बदमाशों से खूब लड़ी 

भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात शहीद सैनिक दिलीप की शव यात्रा में शामिल हुए डॉ संजय निषाद

सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी सभी विवरण नीचे देखें

छेड़छाड़ पर सहमी बच्ची वैन ड्राइवर के एलकेजी छात्रा से छेड़छाड़ पर सन्न रह गया परिवार

TAGGED:#साइबरठगी #ट्रेडिंगफ्रॉड #फर्जीआईपीओ #शेयरबाजार_ठगी #साइबरक्राइम #UPNews #HapurNews #CyberFraud #TradingScam #OnlineFraud #InvestmentFraud #StockMarketScam
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान
Next Article गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद पर जीडीए का नोटिस: 15 दिनों में हटाने का आदेश... देखें Video गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद पर जीडीए का नोटिस: 15 दिनों में हटाने का आदेश… देखें Video
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

और पढे
भागलपुर: शराब पिलाकर बंदूक की नोक पर लिखवाई लाखों की जमीन

भागलपुर: शराब पिलाकर बंदूक की नोक पर लिखवाई लाखों की जमीन

Cage and net were called to catch the tiger, Forest Division teams were deployed on the spot, Forest Officer - Mohammad Saqib

बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल मंगाए गए,वन प्रभाग की टीमें मौके पर तैनात-वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब

दसवीं की लापता छात्रा की हत्या दुष्कर्म की आशंका शरीर पर पाए गए दस चोटों के निशान 

Russia made a vaccine to eliminate cancer, scientists' big claim

रूस ने बनाई कैंसर खत्म करने की वैक्सीन, वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

अवध विश्वविद्यालय में शराब पार्टी का बड़ा खुलासा, तीन अतिथि प्रवक्ताओं की छुट्टी

अवध विश्वविद्यालय में शराब पार्टी का बड़ा खुलासा, तीन अतिथि प्रवक्ताओं की छुट्टी

about us

‘www.vishvabharti.com’ is a Professional News Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much.

  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact

Find Us on Socials

© Vishva Bharti. All Rights Reserved.
visha bharti
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?