मुकेश कुमार (क्राइम ऐडिटर चीफ) स्योहारा (बिजनौर)। जनपद बिजनौर के स्योहारा में आवास विकास कॉलोनी निकट पंजाबी तड़का होटल के पास राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समाज में फैल रही कुरीतियों, बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया तथा राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन सेवा केंद्र के बैनर तले इस केंद्र का शुभारंभ नरेश सिंह सैनी कैटरर्स ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर सेना प्रमुख महेश कुमार फौजी ने बताया कि सैनी समाज के युवा को शिक्षित और प्रभावशाली बनाने व अपने समाज में फैल रही कुरीतियों, बुराइयों से बचाने और समाज को आगे ले जाने के उद्देश्य से केंद्र खोला गया है। ताकि लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके समाज के प्रति हीन भावना को दूर करने को लेकर कार्य किया जाएगा।
इस विषय पर भी विचार विमर्श किया गया कि सैनी समाज अपने मूल्यों को भूलता जा रहा है तथा अपने इतिहास को समझ नहीं पा रहा और ना ही अपनी शक्ति को पहचान रहा है। सैनी समाज में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें अपनी पहचान से रूबरू कराने के लिए इस विषय पर भी विशेष चर्चा की गई। इस केंद्र के खोलने का मुख्य उद्देश्य यही है कि यदि कोई भी सैनी समाज का व्यक्ति किसी भी समस्या में ग्रस्त है तो उसके लिलि सूर्यवंशी सैनी संगठन उसके साथ खड़ा होकर हर प्रकार से उसकी मदद करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के संस्थापक शिवम सैनी, संरक्षक राजवीर सिंह सैनी, पप्पू सैनी,केवल सिंह सैनी, योगेश सिंह सैनी, संजीव सिंह सैनी, सचिन सैनी, सुरेंद्र सैनी, आकाश सैनी, सूरज सैनी, अंकित सैनी, विनीत सैनी व मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

