दूसरी शादी के बाद बहू भोज के अगले दिन पति की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली
After the second marriage, the next day after the daughter-in-law’s feast, the husband’s dead body was found hanging from a tree.Vishva Bharti : Ayush Pandey : UP : Lucknow Desk : Mahrajganj : यूपी के महाराजगंज में कोतवाली इलाके के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में दूसरी शादी करके घर में पहुंची नई नवेली दुल्हन की मेहंदी का रंग छूटा भी नहीं था और उससे पहले ही उसकी मांग उजड़ गई। दूसरी शादी के पांच दिन बाद बहूभोज के अगले ही दिन गुरुवार की रात को नौ बजे बजे आम के पेड़ से उसके पति का पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
दूसरी शादी के बाद बहू भोज के अगले दिन पति की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली
यह भी पढ़ें : बारात पहुंचने से पहले दुल्हन भाग खड़ी हुई फिर दूल्हे की शादी उसकी बहन से की गई
बता दें कि अवधेश यादव (33 वर्ष) लक्ष्मीपुर खुर्द के रहने वाले हैं उनकी शादी पांच दिन पहले 24 नवंबर को हुई थी। अवधेश की यह उनकी दूसरी शादी थी। अवधेश की पहली शादी से दो बच्चियां हैं।रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पहली पत्नी उससे अलग हो गई थी। अवधेश की शादी का रिसेप्शन 27 नवंबर को हुआ था। 28 नवंबर की रात को नौ बजे अवधेश का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।
आपको बता दें कि अवधेश अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता विक्रम ने रोते हुए बताया कि घर में नई नवेली दुल्हन आई हुई थी। हर तरफ खुशी का माहौल था। सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी रात को नौ बजे के करीब अवधेश घर से बाहर चला गया। जब वह बहुत देर तक वापस घर नहीं लौटा तो उसकी खोज शुरू हुई। गांव के पश्चिम में समय माता मंदिर के पास अवधेश का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
यह अवधेश की दूसरी शादी थी पहली शादी से उसकी दो संताने हैं
अवधेश की पहली शादी 8 साल पूर्व कुशीनगर के खड्डा में हुई थी। जिससे अवधेश के दो बच्चियां सिमरन सात वर्ष और शिवांगी पांच वर्ष है। पहली शादी के बाद पति और पत्नी में रोज-रोज आपसी कलह हो रहा था। इससे परेशान होकर पहली पत्नी ने अवधेश को छोड़ दिया था। पहली पत्नी की दोनों बच्चियां अवधेश के ही पास थीं। वहीं अवधेश की दूसरी शादी 24 नवंबर को निचलौल इलाके के बहुवार कला के लाइन टोला में हुई थी।
खूंटीबारी कोतवाली के कोतवाल योगेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि लक्ष्मीपुर खुर्द में अवधेश का शव पेड़ के डाल से फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। अभी तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बारात पहुंचने से पहले दुल्हन भाग खड़ी हुई फिर दूल्हे की शादी उसकी बहन से की गई
YOU MOST READ
1 दूल्हे का गिफ्ट ससुर को रास ना आया शादी तोड़ी दुल्हन ने कहा मैं इसी दूल्हे के साथ शादी रचाऊंगी
2 परशुराम कुंड में नहाने गए NF रेलवे के चीफ लापता हुए उन्हें ढूंढने के लिए सेना बुलाई गई
3 दूल्हा दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारी के बीच साली की शिकायत पर दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार किया
4 प्रेमी के दोनों पैर से विकलांग बन जाने पर भी प्रेमिका ने दिव्यांग दूल्हे को वरमाला पहनाई
5 5 डॉक्टरों की शादी समारोह से लौटते समय कार ट्रक की टक्कर में मृत्यु एक घायल