बारात पहुंचने से पहले दुल्हन भाग खड़ी हुई फिर दूल्हे की शादी उसकी बहन से की गई
The bride ran away before the wedding procession reached, then the groom was married to his sister.Vishva Bharti : Editor Pic : Vijay Kumar Patel : New Delhi Desk : Hariyana : Panipat : हरियाणा के पानीपत में 28 नवंबर को शादी के दिन बारात पहुंचने से पहले दुल्हन भाग खड़ी हुई। यह बात जब उसके पिता को पता चली तो वह घबरा गया। इधर बारात पहुंचने वाली ही थी। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपने रिश्तेदार की बेटी जो दुल्हन की रिश्ते में बहन लगती है। दूल्हे की शादी उसी से करवा दी।
बारात पहुंचने से पहले दुल्हन भाग खड़ी हुई फिर दूल्हे की शादी उसकी बहन से की गई
यह भी पढ़ें : 5 डॉक्टरों की शादी समारोह से लौटते समय कार ट्रक की टक्कर में मृत्यु एक घायल
बता दें कि हरियाणा के पानीपत में मतलौड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेटी की शादी 28 नवंबर को होनी थी। दुल्हन के पिता के अनुसार 27 नवंबर को मेहंदी की सारी रस्म पूरी कर ली गई थी। रात में दुल्हन मेहंदी लगाकर अपनी मां के साथ सो गई थी। बहुत तड़के भोर में तीन बजे जब मां जागी तो उसकी बेटी बगल में ही सोई हुई थी। लेकिन जब साढ़े चार बजे उसके पिता सो कर उठे तो पाया कि उसकी बेटी घर में नहीं है।
आपको बता दें कि दुल्हन के गायब होने की खबर फैलते ही परिवार घबरा गया और उसकी खोज शुरू कर दी। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। थकहार कर दुल्हन के पिता अपने भाई के यहां पहुंचे और उन्होंने वहां बताया कि उनके भाई का बेटा उनकी बेटी को गलत नीयत से देखता था। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसके भाई के बेटे ने ही उसकी बेटी को भगाकर कहीं ले गया है।
बताते चलें कि दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को भाग जाने की बात जब समधी को बताई तो उस समय तक बारात घर से निकल चुकी थी। लेकिन दुल्हन के पिता और समधी ने मिलकर इस समस्या का समाधान खोज लिया। दुल्हन के पिता ने अपने रिश्तेदार की बेटी जो रिश्ते में दुल्हन की बहन लगती है। उसी से दूल्हे की शादी करवाने की बात पर सहमति बना ली। इसके बाद बारात आई और दूल्हे की शादी दुल्हन की बहन से करवा दी गई।
भतीजे और भाभी के विरुद्ध केस दर्ज हुआ
आपको बता दें कि दुल्हन के पिता ने अपने बेटी को भागने के आरोप में भतीजे दीपक और भाभी नन्ही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस दुल्हन की खोज कर रही है। जबकि दीपक की मां ने उन पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है।
यह भी पढ़ें : 5 डॉक्टरों की शादी समारोह से लौटते समय कार ट्रक की टक्कर में मृत्यु एक घायल
YOU MOST READ
1 प्रेमी जब अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा तो वहां से दूल्हा बनकर वापस लौटा
2 दूल्हे का गिफ्ट ससुर को रास ना आया शादी तोड़ी दुल्हन ने कहा मैं इसी दूल्हे के साथ शादी रचाऊंगी
3 परशुराम कुंड में नहाने गए NF रेलवे के चीफ लापता हुए उन्हें ढूंढने के लिए सेना बुलाई गई
4 दूल्हा दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारी के बीच साली की शिकायत पर दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार किया
5 प्रेमी के दोनों पैर से विकलांग बन जाने पर भी प्रेमिका ने दिव्यांग दूल्हे को वरमाला पहनाई