करवा चौथ पूजने ससुराल जाते समय महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म विरोध में दांत टूटा
Tooth broken in protest against rape of female head constable while going to in-laws house to worship Karva Chaut.Vishva Bharti : Ayush Pandey : UP : Lucknow Desk : Kanpur : यूपी के कानपुर में अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ड्यूटी से शादे कपड़ों में करवा चौथ व्रत कर पति की लंबी आयु की दुआओं को मांगने ससुराल पैदल अपने घर जा रही थी। गांव के निकट सुनसान और अंधेरे रास्ते पर एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया।फिर उसे बाजरे के खेत में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया। इस घटना का विरोध करते समय सिपाही का एक दांत भी टूट गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को केवल तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
करवा चौथ पूजने ससुराल जाते समय महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म विरोध में दांत टूटा
यह भी पढ़ें : पुलिस की सख्ती से टूट गया सिपाही पति बताया उसने अपनी कांस्टेबल पत्नी को क्यों मारा
बता दें कि कानपुर के सेन पश्चिम पारा इलाके में शनिवार की रात में महिला हेड कांस्टेबल ड्यूटी से शादे कपड़ों में पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत की पूजा करने ससुराल पैदल अपने घर आ रही थी। गांव के नजदीक सुनसान सड़क पर अंधेरे का लाभ उठाकर एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया,और बाजरे के खेत में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए फिर उससे दुष्कर्म किया।इस बीच विरोध में महिला के दांत टूट गए।घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को केवल तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
सेन पश्चिम पारा के थाना प्रभारी गौतम सिंह ने कहा कि अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की ससुराल सेन पश्चिम पारा इलाके के एक गांव में है। शनिवार की रात साढ़े सात बजे के करीब हेड कांस्टेबल पाली में उतरकर सीधे गांव की ओर पैदल सादे कपड़ों में आ रही थी।
उन्होंने बताया कि इसी बीच सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरा होने से इसका लाभ उठा कर,एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया फिर उसे बाजरे के खेत में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया।महिला हेड कांस्टेबल ने आरोपित का विरोध करते हुए उसकी एक उंगली चबा ली और उसको नाखून मारते हुए शोर मचाया।कुछ देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों को आता देख आरोपित वहां से भाग गया।इसके बाद पीडिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
छीना झपटी में महिला कांस्टेबल का दांत टूट
थाना प्रभारी गौतम सिंह ने आगे बताया कि छीना झपटी में महिला हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया।पुलिस मौके पर पहुंचकर वहां सर्च अभियान चलाया। घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
एसीपी घाटमपुर रणजीत सिंह ने कहा कि दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ लिया गया है।आरोपित को जेल भेज दिया गया है। महिला हेड कांस्टेबल का मेडिकल चेकअप कराया गया है।
उंगली कटी होने और चेहरे पर दाग से आरोपित पकड़ा गया
हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो आरोपित के चेहरे पर कट के दाग और उसकी उंगली कटी हुई देखकर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें : पुलिस की सख्ती से टूट गया सिपाही पति बताया उसने अपनी कांस्टेबल पत्नी को क्यों मारा
YOU MOST READ
1 प्रेमी प्रेमिका ने साथ जीने मरने की कसम खाई और फांसी के फंदे पर लटक गए परिजन शादी के विरोध में थे
2 एटीएम मशीन में काली स्ट्रिप लगा लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया
3 एलन मस्क ने कहा ईवीएम से होती है धांधली चुनाव केवल मत पत्रों से हों वोटिंग मशीन पर विश्वास नहीं
4 प्रदेश की सड़कों के गड्ढे भाजपा का भ्रष्टाचार यहां खुद जान बचाएं अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला
5 वीडियो कॉल कर महिला से कपड़े उतरवाए पति के दो दोस्तों ने ही ऐसा कर उससे दुष्कर्म भी किया