- प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड!
- स्वच्छता और कला के अद्भुत संगम ने रचा इतिहास
विजय कुमार पटेल : प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति के साथ-साथ नए इतिहास भी रचे जा रहे हैं। इस बार प्रयागराज महाकुंभ ने एक नहीं, बल्कि तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें गंगा सफाई, हैंड पेंटिंग और झाड़ू लगाने की अभूतपूर्व उपलब्धियाँ शामिल हैं। इन रिकॉर्ड्स के प्रमाणपत्र आज आयोजकों को सौंपे गए, जिससे यह गौरवपूर्ण क्षण और भी ऐतिहासिक बन गया।
यह भी पढ़ें : CMयोगी का बड़ा ऐलान: सफाई कर्मियों को मिलेगा बोनस और बढ़ा हुआ वेतन
गंगा सफाई में बना रिकॉर्ड – 329 लोगों ने दिखाया संकल्प

हैंड पेंटिंग में रचा नया इतिहास – 10,102 लोगों की कला एक साथ
महाकुंभ 2025 में कला का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब 10,102 लोगों ने एक साथ हैंड पेंटिंग बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 7,660 लोगों के नाम था, लेकिन महाकुंभ ने इस संख्या को भी पार कर लिया। हजारों लोगों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के जरिए एक अनोखी कलाकृति बनाई, जो आध्यात्मिकता और संस्कृति का प्रतीक बनी।
झाड़ू लगाने में बना विश्व रिकॉर्ड – 19,000 लोगों ने किया कमाल
स्वच्छ भारत अभियान को महाकुंभ में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया, जब 19,000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों के नाम था, लेकिन प्रयागराज के लोगों ने मिलकर इस संख्या को लगभग दोगुना कर दिया। महाकुंभ में इतनी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा एक साथ सफाई अभियान चलाना स्वच्छता के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 – आस्था के साथ कीर्तिमान भी
महाकुंभ सिर्फ आस्था और स्नान का महोत्सव नहीं, बल्कि यह सामाजिक संदेश देने और नए रिकॉर्ड बनाने का भी केंद्र बन चुका है। इस बार के आयोजन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत न केवल परंपरा और संस्कृति में अग्रणी है, बल्कि स्वच्छता और कला के क्षेत्र में भी विश्व स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
यह भी पढ़ें : CMयोगी का बड़ा ऐलान: सफाई कर्मियों को मिलेगा बोनस और बढ़ा हुआ वेतन