मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)विश्व भारती प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। हाई कोर्ट बर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चाचेरे भतीजे की बेरहमी से है हत्या ने साबका दिल दहला दिया है। प्रयागराज में लगातर वारदातों के बीच आज बृहस्पतिवर रात एक और कत्ल हुआ जिसके कुछ देर बाद हत्या करने वाला शख्स पुलिस एंकाउंटर में गिरफ्तार किया गया ,उसके पैर मे भी तीन गोलियां लगीं।
यह भी पढ़ें :युवती को ब्लैकमेल,सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर वीडियो फोटो मैसेज से धमकी शादी की तो छोड़ेंगे नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवर देर शाम सिविल लाइंस के हर्ष होटल के पास पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह ऊर्फ पप्पू को कुछ लोगों ने झगड़े के दौरान चाकूओं से गोद डाला। सिविल लाइंस थाना पुलिस उसे अपनी जीप में अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने चैकअप करने के बाद बताया की उसकी मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : युवती को ब्लैकमेल,सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर वीडियो फोटो मैसेज से धमकी शादी की तो छोड़ेंगे नहीं
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो हत्या में विशाल का नाम सामने आया। पुलिस ने चारों तरफा घेराबांदी करके विशाल की तलाश शुरू कर दी। एक जगह जब विशाल पुलिस से घिरा तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी। पुलिस ने विशाल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। कत्ल में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

