- एफआईआर दर्ज होते ही बहराइच के पूर्व सीएमओ फरार, विजिलेंस की जांच में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- लखनऊ में विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में सामने आए बड़े खुलासे
अतुल त्रिपाठी : लखनऊ। बहराइच के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सुरेश सिंह पर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद से वह फरार हो गए हैं। विजिलेंस विभाग ने यह मुकदमा लखनऊ में दर्ज कराया है, जहां उनकी संपत्ति और आय का गहन विश्लेषण किया गया था।
यह भी पढ़ें : बिहार में भूकंप: अलसुबह भूकंप के झटकों से दहशत, नेपाल में भारी तबाही
जौनपुर के मूल निवासी, लखनऊ में रहता है परिवार
बहराइच के पूर्व सीएमओ सुरेश सिंह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। विजिलेंस विभाग की टीम लंबे समय से उनकी संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान उनके खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
41 लाख की आय, लेकिन खर्च 53 लाख से ज्यादा!
शासन के आदेश पर विजिलेंस टीम ने पाया कि सुरेश सिंह ने सरकारी सेवा के दौरान कुल 41,41,444 रुपये की आय अर्जित की, लेकिन उनके खर्च 53,03,155 रुपये से अधिक पाए गए। यानी उनकी घोषित आय से 11,61,711 रुपये अधिक खर्च किए गए, जो संदेह के घेरे में है।
एफआईआर होते ही लापता, तलाश में जुटी विजिलेंस टीम
मुकदमा दर्ज होते ही बहराइच के पूर्व सीएमओ सुरेश सिंह अचानक फरार हो गए। अब विजिलेंस की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और प्रशासन जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य महक में हड़कंप मचा हुआ है
यह भी पढ़ें : बिहार में भूकंप: अलसुबह भूकंप के झटकों से दहशत, नेपाल में भारी तबाही